नवीनतम से नवीनतम खबर अख़बार शब्दों से पकड़ लेती है
नवीनतम से नवीनतम खबर अख़बार शब्दों से पकड़ लेती है
किसी ईमारत पर लगी आग की लपटे पलक झपकते ही अख़बार भी पकड़ लेती है
किसी राज्य में आये भूकंप की तीव्र गति अख़बार भी पकड़ लेती है
बारिश , सुनामी , आंधी , तूफान हर मौसम का परवान अख़बार भी पकड़ लेती है
कौन दोषी है कौन कातिल है इसकी जांच-पड़ताल अख़बार भी पकड़ लेती है
नवीनतम से नवीनतम खबर अख़बार शब्दों से पकड़ लेती है
हवा से उठाकर तस्वीर तक वो गेंद लेकर आती है
हर खेल का प्रदर्शन स्पष्ट रूप से दिखाती है ,
बड़ी बड़ी हस्तियों से की हुई बातचीत बनवाती है ,
दुनिया भर के घटनाकर्म की कहानियों से अवगत कराती है ,
ये अकेले ही अपने पाठको के लिए सरहद पे भी लड़ लेती है
नवीनतम से नवीनतम खबर अख़बार शब्दों से पकड़ लेती है
दुनिया भर में चल रहे शोधो की लम्बी फेहरिस्त पढ़ाती है ,
विज्ञानं से जुडी बातो पर नए नए कुइज़ बनाती है ,
इतिहास की डालो से कुछ सुनहरे फल लेकर आती है ,
इश्तिहार में हमारे वजन बढाने ,घटाने और भी कई चीज़े सुझाव लेकर आती है ,
ये अख़बार है , पानी में गिरे हुए कंकड़ लेती है
नवीनतम से नवीनतम खबर अख़बार शब्दों से पकड़ लेती है
- गौतम पात्र
11/08/2020
02:49

0 Comments