ख़ौफ़नाक
ख़ौफ़नाक
एक गिरोह जो किसी की भी जान ले लेते है ,
आत्महत्या का नाम दे देते है ,
पैसो का वजन इतना हो गया है ,
वर्दी से उसका ईमान ले लेते है ,
इतनी ताकत इनमे होती है की झूठ को भी सच की पहचान देते देते है
ये बहुत खौफनाक है
कुचल देते है एक जिंदा आदमी को ,
जांच नहीं होने देते , जला देते है ,
जो इन्साफ के लिए खड़ा होता है ,
न्यायलय में उसके खिलाफ अर्जी दाखिल करते है ,
इनके इशारों पे चलने वाले कितने डरपोक है ,
गलत का साथ देकर ये मुजरिम से हटाते रोक है
ये बहुत खौफनाक है
एक ही देश में इतने अपराध ,
क्या न्याय , क्या सज़ा ,
अपराध तो कम नहीं होते ,
और ज्यादा सक्रिय हो जाती है ये गिरोह ,
ये राज करना चाहते है ,
लेकिन अब इन्हें जनता राज नहीं ,
अब इनके पापो का हिसाब किताब लिखने चित्रगुप्त आ गए है ,
अब देखते है ये किस किस पे लगाते जोर है ,
कितना जोर है ,
ये देश पूरा एक साथ है और अब न्याय होगा ,
इन सब कातिलो के लिए होने वाला
ये बहुत खौफनाक है
- गौतम पात्र
12/8/20
2:34 am

0 Comments