काश  ढूंढ पाता

वो एक रूपए का सिक्का जो डूब गया तालाब में, काश  ढूंढ पाता
वो कीचड़ में फसी हुई चप्पल ,जो धस गयी , काश ढूंढ पाता
वो पेड़ो में चढ़ कर फल, जो लगा है नहीं , काश ढूंढ पाता,
यूँ तो चीज़े रखी थी सिमित दायरे में , भूलने के बाद भी उन्हें ,काश ढूंढ पता 
काश  ढूंढ पाता
वो बाल्टी भर  पानी जो गिर गयी गलती से ,काश  ढूंढ पाता
वो छिल गयी  कोहनी पर दवा , काश  ढूंढ पाता
वो बिजली जाने के बाद , मोमबत्ती और माचिस , काश  ढूंढ पाता
यूँ तो चीज़े रखी थी सिमित दायरे में , भूलने के बाद भी उन्हें ,काश ढूंढ पता 
काश  ढूंढ पाता
वो बटुए में रखी पासपोर्ट साइज़ फोटो ,काश  ढूंढ पाता
वो थूकने के बाद रास्ते में ,उसके बाद क्या हो , काश  ढूंढ पाता
वो ज़मीन पे गिरी हज़ार बूंदों में समाहित होके , उनके साथ क्या हो ,काश  ढूंढ पाता
यूँ तो चीज़े रखी थी सिमित दायरे में , भूलने के बाद भी उन्हें ,काश ढूंढ पता 
काश  ढूंढ पाता




    - गौतम पात्र 
13/8/20 3:26 am