सिर्फ बात करने के लिए
मै दिनभर तुमसे बात करने के लिए इधर उधर ठेलता रहता हु
तुम बात नहीं भी कर रही हो फिर भी मनगढंत कहानी में रहता हु
फ़िराक ये देखता हु की तुम कब मुझसे बात करोगी ,
मेरे आखरी सवाल का जवाब बार बार खोलकर देखता रखता हु
जब मेरे सवालो के सिर्फ तुम जवाब देकर चुप हो जाती हो
अगर मै दस बार बोलता हु और तुम एक छोटा सा जवाब देकर रुक जाती हो
तुम जानती नहीं हो तुमसे बात करने के लिए रात दिन मन उतावला रहता है
लेकिन तुम तो अभी व्यस्त हु कहकर काफी देर नहीं आती हो ,
मुझे बुरा लगता है जब तुम मुझे वो बराबर का प्यार नहीं दे पाती हो
तुम्हारे एक मैसेज का इंतज़ार देर रात तक करता रहता हु
उस मैसेज के आते ही मेरा उदास मन खुश हो जाता है ,
मै झटपट मैसेज करने की सोचता हु फिर सोचता हु नहीं थोड़ी मस्ती की जाए ,
काफी देर बाद जवाब देता हु ,
पर तुम सिर्फ GOOD NIGHT बोलकर चली जाती हो
तुम्हारे ज़िन्दगी में आने से मेरी ज़िन्दगी में एक गहरा असर हुआ है ,
सच कहु तो मै इस दुनिया का सबसे मुर्ख आदमी हु जो पागल हुआ सिर्फ बात करने के लिए ,
बात भी ऐसी जो कह सकते है टाइम पास करने के लिए ,
पर दिल से कहता हु तुम्हारा गहरा प्रभाव बहुत हुआ मुझपे
जब तुम गुस्सा होकर एकदम से कई दिनों के लिए चुप हो जाती हो
तुम हमेशा मुझसे प्यार से बात करो , अगर मै कुछ बुरा भी बोलू तो मुझे मनाओ
मुझे बार बार पूछो , जैसा मै तुम्हारे लिए हमेशा रहता हु ,
जितना ज्यादा मै तुमसे बात करना चाहता हु ,तुम जान बूझकर मुझसे उतनी कम बाते करती ,
शायद मै कुछ मायने नहीं रखता तुम्हारे लिए पर मै हमेशा तुम्हारे लिए परेशान रहता हु
- गौतम पात्र
S- 4:35AM
F- 5:19AM
9/8/20 5:20 am

0 Comments