जीतने के ख्याल
इतना वक्त मत निकालो की हारने के ख्याल आये
इतना ज्यादा काम करो की सिर्फ जीतने के ख्याल आये
नतीजे जो भी आये पर मेहनत पर सवाल ना आये ,
संदेह आये तो भी सिर्फ जीतने के ख्याल आये
कोशिश करते रहो , सिखने में वक्त लगता है
जितना भी सीखो हर बार और सिखने का ख्याल आये
दम-ख़म से काम करते रहो अभी बड़ी बड़ी बाजी नहीं मिली ,
जो मंजिल पर नज़र रखता है उसे पहुचने का ख्याल आये ,
बड़े बड़े पर्वत चढ़ने वाले , गिरने का डर नहीं रखते
मंजिल आगे होती है पीछे जाने का कोई ना ख्याल आये
बुजदिल कोई नहीं होता , विश्वास रखना ज़रूरी है ,
जो जीतना सच में चाहेगा सिर्फ उसे ही जीतने का ख्याल आये
- गौतम पात्र
12/08/2020
02:02

0 Comments