ये अनुराग की फलसफा देने वाले
ये अनुराग की फलसफा देने वाले
बड़ी बेशर्मी से फरेब करते है
आपकी नाम की स्तुति से बड़े बड़े काशाने बनायेंगे
फिर आपको ही पहचानने से इंकार कर देते है
खातिर होकर नामुमकिन से दिन बनाते है
ये करतब ऐसा कुछ करते है ,
की आदमी अपनी जड़े छोड़ दे ,
बड़ी ही नामर्दी के साथ करते है
ये अनुराग की फलसफा देने वाले
बड़ी बेशर्मी से फरेब करते है
ये टूटे फूटे रिश्ते भी झूठी वकार देते है
लेकिन इसके पीछे कई घिनोनी बाते होती है ,
कोई अगर इनपे कारवाई कर दे ,
एक ऊँगली भी सवाल नहीं मांगते ,
ऐसी डकार देते है ,
ये इंसान से इंसान की आत्मा मार लेते है
ये अनुराग की फलसफा देने वाले
बड़ी बेशर्मी से फरेब करते है
- गौतम पात्र
28/7/20 12:52 pm

0 Comments