नज़दीकियां
तुम्हे अंदर से महसूस करना चाहता हु
तुम अब मेरी संकल्प हो,
तुम्हे हमेशा के लिए मै पहनना चाहता हु,
तुम कुछ मत करो
बस मेरे साथ रहो,
तुम मौजूद रहो मेरे रूह में,
मै सब कुछ करके तुम्हे दूंगा ना,
बस हाथों पे यु ही हाथ,
और दिल के जस्बात पढ़ती रहो
ये नज़दीकियां नज़रअंदाज़ ना करो,
एक बार देखने तो दो,
अब कोई आवाज़ ना करो,
दिल की भावनाओं को आज़ाद करो,
प्यार करती हो ना, विशवास करो,
एकएक कहा हो रहा है?
ज़िन्दगी भर का बंधन है ये
थोड़ा सा तोह एहसास करो
ये नज़दीकियां नज़रअंदाज़ ना करो,
एक बार देखने तो दो,
अब कोई आवाज़ ना करो
© gautam patra
15 MAY 2019 AT 10:56

0 Comments