वामन

कद की शाखाओं के कुछ हिस्से कम होने पे  ज़लील करना आपत्तिजनक है 
वाजिब नहीं है ये ठहाके, वामन भी इंसानी नस्ल  की श्रेणी में आते है 
भ्रमित टिप्पिनियो के माध्यम से सामर्थ्य निर्बल करना आपत्तिजनक है 
वाजिब नहीं है ये हैरतंगेज परख ,वामन भी इंसानी नस्ल  की श्रेणी में आते है 
कद के बराबर नहीं होती कौशल , कोशल की अवज्ञा करना आपत्तिजनक है 
वाजिब नहीं है ये दुर्व्यवहार, वामन भी इंसानी नस्ल  की श्रेणी में आते है 
चार सवालों की चापलूसी में , गहरी ठेस पहुचाना  आपत्तिजनक है 
वाजिब नहीं है  ये  भेद-भाव ,वामन भी इंसानी नस्ल  की श्रेणी में आते है 
कटु वाक्य बोलते हुए अधिकांश मनोबल को ढह देना आपत्तिजनक है 
वाजिब नहीं है ये घृणा  ,वामन भी इंसानी नस्ल  की श्रेणी में आते है 
क्रूर हो जाओगे , गिलानी  कर देना की  जीने का फितूर छीन लेना आपत्तिजनक है 
वाजिब नहीं है ये  उद्धत ,  वामन भी इंसानी नस्ल  की श्रेणी में आते है 
हर शय कुदरत का वैभव है उसपे थूकना  आपत्तिजनक है 
वाजिब नहीं ये किसी भी प्रकार ,वामन भी इंसानी नस्ल  की श्रेणी में आते है 


               - गौतम पात्र 
08/08/2020
02:59