आखिर बात क्या है
रोज साथ में उड़ने वाली पंछी ,
अगर अचानक एक दिन अकेले निकलने की ज़िद करे ,
रोज साथ में घर आने वाली पंछी ,
देर से घर आने लगे ,
अपनी मा के सामने भी अपने आसुओ को दरकिनार करे ,
सवाल पूछने पर हिचकिचाए ,
घबराए ,चिड़चिड़ी हो जाए ,
तो मामला की जांच होनी चाहिए ,
मेरे नज़रों पे देखो और उनकी परेशानियों का हल दो ,
तुम्हारी इस बदलाव के पीछे ,राज क्या है ,
आखिर बात क्या है
Whatsaap पे मुझे तुमने block किया है ,
Facebook ,insta पे unfollow किया है ,
नज़रे चुराती भी हो और मुझे पे चिल्लाती भी हो ,
मुझसे अलग होने का भाव नहीं है तुम्हारा ,
इस बात को फिर भी तुम दर्शाती हो ,
अगर तुम्हे कोई धमकी दे रहा है तो आगाह तो करो ,
खिलाफ नहीं हूं तुम्हारे ,वजह है हम एक दूसरे एक साथ की ,
तुम्हारी मायूसियों को महसूस कर लिया है मैंने ,
क्यों नहीं बोलना चाहती तुम ,
आखिर बात क्या है
कल तक तुम मुझसे इजहार कर रही थी प्यार का ,
मेरे लिए सबके सामने तुमने तप्पड़ मारा अपने करीबी दोस्त को ,
कठोर फैसला तुम्हारा ,या तुम्हारे परिवार का ?
आखिर इन चंद दिनों ,कौनसा भूचाल आया था ,
किसने आखिर क्या बुरा कर दिया ,
तुम्हारी खामोशी के आगे ,मुझे कोई विकल्प समझ नहीं आता ,
बताओ मुझे ,
आखिर बात क्या है ?
आज मै तुम्हे बोलने पर मजबुर कर दूंगा ,
आज मुझे मेरे प्यार की पुरानी आवाज सुन्नी है,
मुझे जानना है क्या मै लायक नहीं रहा तुम्हारे ,
या कोई और भी है जो सहायक का प्रस्ताव लेके घर तुम्हारे पहुंचा ,
देर हो जाए फिर रोने पर भी कुछ नहीं होगा ,
मै हाथ जोड़ता हूं , please ,
रिश्ते नाते तोड़ने है मुझसे ठीक है लेकिन कोई वाजिब बिल्कुल सच्ची बात जाने बिना ,ये मुमकिन नहीं हो पाएगा ,
इसलिए आधी रात को तन्हा होने से क्या ???
आखिर बात क्या है ?????
© gautam patra
31 MAR 2020 AT 4:20pm

0 Comments